Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Wednesday, August 12, 2020

'तान्‍हाजी' के सैटेलाइट प्रीमियर को लेकर खासी उत्‍साहित हैं काजोल, बोलीं- सारी महिलाएं खुद को सावित्रीबाई से कनेक्‍ट करेंगी

आने वाली 15 अगस्‍त (शनिवार) को अजय देवगन की फिल्म ‘तान्‍हाजी’ का टेलीविजन प्रीमियर एक मूवी चैनल पर होने जा रहा है। इस बात को लेकर काजोल काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्‍म में उन्होंने सावित्रीबाई मालुसरे का रोल प्‍ले किया था।

काजोल का मानना है कि इस फिल्‍म में देशभक्ति और देशसेवा का अहम संदेश दिया गया है। वे कहती हैं, 'लोग सावि‍त्रीबाई मालुसरे के किरदार से भी काफी कनेक्‍ट करेंगे। मैं एक व्‍यक्ति विशेष के रूप में सावित्रीबाई को चित्रित करने के लिए बिल्कुल तैयार थी। वो मजबूत थी, अपनी सोच पर डटी रहती थी।'


आगे उन्होंने कहा, 'सावित्रीबाई हमेशा बिना किसी डर के अपनी राय देती थी। यहां तक कि जब बात उसके पति पर भी बन आई तो भी उसने खुलकर अपने विचार रखे। मुझे लगता है कि ये एक मजबूत महिला की विशेषताएं हैं, जो हर सशक्‍त महिला में पाई जाती हैं। नतीजतन, सब सावित्रीबाई से कनेक्‍ट करेंगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajol is excited about the satellite premiere of 'Tanhaji', the film will appear on the small screen on August 15


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fP5nNB

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box