Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Wednesday, June 17, 2020

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव सिंह कश्यप के आरोप पर सलीम खान ने दिया करारा जवाब, बोले- 'कल के आए हुए लोग सवाल करते हैं'

करण जौहर पर पैरलल इंडस्ट्री चलाने के आरोपों के बीच सलमान खान पर भी आरोप लगे हैं। वह यह कि जिनसे उनकी कथित नाराजगी रही, उन्हें काम मिलने में दिक्कतें हुईं। उनमें अरिजीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे नाम प्रमुख हैं। ये दावे दबंग फेम अभिनव सिंह कश्यप ने किए। अभिनव सिंह कश्यप ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि बड़े प्रोडक्शन हाउसेज से उन्हें फिल्में इसीलिए नहीं मिली, क्योंकि सलमान खान और उनकी फैमिली की तरफ से निर्देश दे दिए जाते थे। इन आरोपों पर खान परिवार रिएक्ट करना मुनासिब नहीं समझ रहा है। मगर अब इस मामले में सलमान के पिता सलीम खान ने भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी है।

सलमान खान के साथ काम करने से अभिनव ने किया था इनकार

सलीम खान ने कहा, बेकार के लोग हैं ये। कोई काम धंधा नहीं है लोगों के पास। यही तो चाहते हैं यह लोग। यह कुछ भी उल्टा सीधा बोले और उस पर हम लोग रिएक्ट करें। 50 साल का मेरा करियर रहा है। यह कल के आए हुए सवाल करते हैं। एक तो फिल्म बनाई थी उन्होंने दूसरी ऑफर की थी तो मना कर दिया था। उसके बाद इनका जो कुछ भी हुआ, उसके लिए हम लोग जिम्मेदार हैं। मुमकिन है क्या यह?

राज साहब और दिलीप साहब ने भी किया था स्ट्रगलःसलीम खान

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से यह सवाल उठने लगा है कि आउटसाइडर्स को कम मौके मिलते रहे हैं, इसलिए उन्हें मेंटल प्रेशर से गुजरना पड़ता रहा है। इंसाइडर को तो आसानी से मौके मिलते रहते हैं। इस पर सलीम खान ने जवाब दिया,' ग्लैमर इंडस्ट्री में टैलेंट के सिवा कुछ नहीं चलता। इंसाइडर और आउटसाइडर के अलावा कुछ नहीं चलता। ना कोई बेटा चलता है और ना ही कोई गॉडफादर। टैलेंट होना चाहिए। और यह जो बात हो रही है ना कि आउटसाइडर ने जैसा स्ट्रगल किया, वैसा राज साहब ने भी किया था दिलीप साहब ने भी किया था।

वैसे सच कहूं तो इन सब मसलों पर मैं कुछ बोलना ही नहीं चाहता, क्योंकि यह तो यही चाहते हैं कि इनकी उल्टी सीधी बातों पर हम लोग जवाब दें और फिर झूठ-मूठ की एक बहस खड़ी हो। कमाल की बात है। इन लोगों का बस चले तो सलमान पर आरोप लगा दें कि भाई इन दिनों जो कुछ दुनिया में हो रहा है, वह सब सलमान की वजह से हो रहा है।

अभिनव से कभी मिले ही नहीं सलीम खान

तो क्या कभी दबंग की शूटिंग वगैरा के दौरान अभिनव कश्यप कभी मिले थे? सलीम खान ना में जवाब देते हैं। वह कहते हैं, वो जो कुछ भी कह रहा है, वह उसकी अपनी इमैजिनेशन है। एक ही फिल्म बना लेने के बाद पता नहीं क्या फितूर सवार हो गया कि वह क्या कर ले जाएगा?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salim Khan gave a befitting reply to the allegation of 'Dabangg' director Abhinav Singh Kashyap that salman runs camp, father said- 'they want gossip material'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B9DRvr

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box