वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क. दुनिया भर में सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में हैं, लेकिन इसे रोकने के मौजूदा कदम पर्याप्त नहीं हैं। अगर हालातया लापरवाही का आलम यूं ही बना रहा तो अगले तीन महीनों में यानी जुलाई तक अकेले अमेरिका में ही 94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ जाएंगे। हालांकि, लॉकडाउन, भीड़ पर बैन, क्वारैंटाइन जैसी सख्ती से 50 फीसदी घट जाएंगे। महीने भर की देरी से ही 67 लाख लोग प्रभावित होंगे। ये नतीजे अमेरिकी आंकड़ों पर आधारित हैं, लेकिन पूरी दुनिया के लिए लागू हो सकते हैं।

अमेरिका में अब तक 230 मौतें
महामारी विशेषज्ञ एश्ले ट्यूट कहती हैं- इस रिसर्च का उद्देश्य यह समझने में मदद करना है कि व्यवहार बदलने या गतिविधियां रोकने की जरूरत क्यों है। कई देशों ने दिखाया है कि एक मजबूत प्रतिक्रिया महामारी के चक्र को तोड़ सकती है। अमेरिका में 19000 संक्रमित हैं। 230 मौतें भी हो चुकी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-in-world-america-death-live-updates-127024443.html
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box