Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Thursday, February 13, 2020

कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री पर बम से हमला, 6 वकील जख्मी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की दोपहर जिला सत्र न्यायालय में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बमबाजी का मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में संजीव लोधी मामूली रूप से घायल हुए हैं। जबकि, पांच अन्य वकीलों को भी मामूली रुप से चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान 1 फटा बम और 3 जिन्दा बम बरामद हुआ है।वजीरगंज पुलिस मौके पर है। पड़ताल जारी है।

लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन के पास बार एसोसिएशन के संयुक्त संजीव लोधी का चैंबर है। गुरुवार की दोपहर वे कुछ वकीलों के साथ चैंबर के बाहर सड़क पर खड़े थे। तभी आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार बम फेंके। तभी एक बम धमाके के साथ फट गया। इस हमले में संजीव घायल हो गए, जबकि अन्य वकीलों को भी चोट आई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट व वजीरगंज थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस घटना से वकीलों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।

पीड़ित वकील संजीव लोधी ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यहां की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे व अराजक तत्व बम व असलहे लेकर कैसे पहुंच गए, यह बड़ा सवाल है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मौके पर जुटे वकील व पुलिस।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/lucknow-district-session-court-bomb-attack-latest-news-and-updates-on-uttar-pradesh-lucknow-advocate-126743206.html

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box